राजस्थान: सीकर के खाटू श्यामजी मंदिर में आज सुबह एक मासिक मेले के दौरान मची भगदड़ में 3 लोगों की मौत हो गई, कई घायल हो गए। 2 घायलों को जयपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। मौके पर पुलिस मौजूद है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर में खाटू श्यामजी मंदिर परिसर में मची भगदड़ में लोगों की मौत की घटना पर बेहद दुखद जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हों।