राजस्थान के धौलपुर और बांसवाड़ा में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार

राजस्थान में कई जिले भीषण गर्मी की चपेट में हैं। इस महीने में लू चलने का तीसरा दौर है, जिसके अगले चार-पांच दिनों तक जारी रहने की संभावना है। राज्य में आज 11 स्थानों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया

धौलपुर आज सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। बांसवाड़ा में भी तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। इसके अलावा बीकानेर, चुरू, श्रीगंगानगर, बारां, दुगरपुर, हनुमानगढ़, सवाई माधोपुर, अलवर और करौली जिलों में भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से राज्‍य में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Related posts

Leave a Comment