यूरोपीय संसद ने यूक्रेन और मॉल्डोवा को यूरोपीय संघ के सदस्‍य का दर्जा देने के प्रस्‍ताव का भारी बहुमत से समर्थन किया

यूरोपीय संसद ने यूक्रेन और मॉल्डोवा को यूरोपीय संघ के सदस्‍य का दर्जा देने के प्रस्‍ताव का भारी बहुमत से समर्थन किया है। यूरोपीय परिषद के अध्‍यक्ष चार्ल्‍स मिशेल ने यूरोपीय संघ के 27 सदस्‍य देशों के नेताओं से चर्चा के बाद ये घोषणा की। प्रस्‍ताव के समर्थन में 529 और विरोध में 45 वोट पडे, जबकि 14 सदस्‍यों ने मतदान में भाग नहीं लिया। यूरोपीय संसद ने जॉर्जिया को सदस्‍यता देना भी मंजूर कर लिया।

यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलादिमीर जेलेंस्‍की ने कहा कि यूक्रेन और यूरोपीय संघ के संबंधों में यह ऐतिहासिक क्षण है और यूरोपीय संघ में ही यूक्रेन का भविष्‍य है।

यूरोपीय परिषद में यूरोपीय संघ के सभी 27 शासनाध्‍यक्ष शामिल हैं और वे ही यूक्रेन की सदस्‍यता पर अंतिम निर्णय लेंगे।

मॉल्डोवा के राष्‍ट्रपति माला संडू ने एक ट्वीट में कहा कि ये फैसला मॉल्डोवा और उसके नागरिकों के प्रति समर्थन का जोरदार संकेत है।

उधर, अमरीका ने कहा है कि वह यूक्रेन को 45 करोड डॉलर की और सैनिक सहायता देगा, जिसमें मीडियम रेंज रॉकेट प्रणालियां शामिल हैं।

Related posts

Leave a Comment