यूरोपीय संघ ने चीन से कोविड-19 का पारदर्शी डेटा उपलब्‍ध कराने को कहा

यूरोपीय संघ ने चीन से कोविड-19 का पारदर्शी डेटा उपलब्‍ध कराने को कहा

यूरोपीय संघ ने चीन से कोविड-19 का पारदर्शी डेटा उपलब्‍ध कराने को कहा है। यूरोप के स्‍वास्‍थ्‍य से संबंधित एक शीर्ष अधिकारी ने चीन में कोविड-19 की स्थिति पर समन्वित प्रतिक्रिया के संघ के समझौते का आधिकारिक तौर पर स्‍वागत किया और चीन से इस महामारी विज्ञान की स्थिति पर पारदर्शी डेटा प्रदान करने की मांग की। एक ट्वीट संदेश में स्‍वास्‍थ्‍य और खाद्य सुरक्षा के यूरोपीय आयुक्‍त क्रियाकिडेस ने बुधवार को यूरोपीय संघ की समेकित राजनीतिक संकट प्रतिक्रिया बैठक में कोविड-19 की स्थिति पर सदस्‍य देशों के बीच समन्वित प्रतिक्रिया के समझौते का स्‍वागत किया। यूरोपीय संघ के अधिकारी ने यह भी कहा कि महामारी से निपटने के लिए क्षेत्रीय यूरोपीय तथा वैश्विक सहयोग एकमात्र मार्ग है।

यूरोपीय संघ के सदस्‍य देश चीन से आने वाले यात्रियों के लिए उडान से पूर्व कोविड-19 की जांच और मास्‍क पहनने से संबंधित सिफारिश को लागू करने पर भी सहमत हुए हैं।

Related posts

Leave a Comment