यूरोपीय संघ के औषध नियंत्रक ने 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों को फाइजर- बायो-एनटेक कोविड रोधी टीके की बूस्टर डोज़ लगाने की मंजूरी दी

यूरोपीय संघ के औषध नियंत्रक ने 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी लोगों को फाइजर- बायो-एनटेक कोविड रोधी टीके की बूस्टर डोज़ लगाने की मंजूरी दे दी है।

यूरोपीय दवा एजेंसी ने कहा कि 18 वर्ष और अधिक उम्र के लोगों को कोविड रोधी दूसरा टीका लगाए जाने के कम से कम 6 महीने बाद बूस्टर डोज़ देने पर विचार किया जा सकता है।

एजेंसी ने बहुत कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को दूसरा टीका लगाए जाने के कम से कम 28 दिन बाद फाइजर-बायो एनटेक या मॉडर्ना टीके की तीसरी खुराक देने का भी समर्थन किया।

Related posts

Leave a Comment