यूक्रेनवासी मजबूती से डटे हुए हैं और कोई भी उन्हें तोड़ नहीं सकता: जेलेंस्की

यूक्रेनवासी मजबूती से डटे हुए हैं और कोई भी उन्हें तोड़ नहीं सकता: जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने आज कहा कि देश के शहरों में आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है, लेकिन देशवासी अपनी भूमि की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं। मंगलवार को यूरोपीय संसद में वर्चुअल संबोधन में वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेनवासी मजबूती से डटे हुए हैं और कोई भी उन्हें तोड़ नहीं सकता। उन्होंने यूरोपीय संघ से यह सिद्ध करने को कहा कि वह रूस से युद्ध में यूक्रेन के पक्ष में है। उन्होंने सोमवार को यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए आधिकारिक आग्रह पत्र पर हस्ताक्षर किये थे।

इससे पहले फेसबुक पोस्ट में वोलोदिमिर जेसेंस्की ने कहा कि उनकी प्राथमिकता राजधानी कीव की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि खारकीव और कीव इस समय रूस के लिए सबसे महत्वपूर्ण लक्ष्य हैं।

यूरोपीय संघ ने रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाये हैं। यह प्रतिबंध रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, उनके वरिष्ठ अधिकारियों और उनके समर्थकों तथा देश के केन्द्रीय बैंक पर लगाये गये हैं।

Related posts

Leave a Comment