म्यांमा की सैन्य सरकार देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 9,652 कैदियों को रिहा करेगी

म्यांमा की सैन्य सरकार देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 9,652 कैदियों को रिहा करेगी

म्यांमा की सैन्य सरकार देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नौ हजार 652 कैदियों को रिहा करेगी। इनमें 114 विदेशी कैदी भी शामिल हैं। म्यांमा की केंद्रीय प्रशासन परिषद ने एक घोषणा में कहा कि सरकार का यह निर्णय अन्य देशों के साथ संबंध सुधारने और मानवीय आधार पर लिया गया है।

म्‍यांमा इस वर्ष देश के उत्‍तरी भाग में संकट का सामना कर रहा है। सशस्त्र जातीय समूहों ने सैन्य और सीमा चौकियों पर कब्जा कर लिया है, जिससे चीन के साथ व्यापार अवरुद्ध होने की आशंका बढ गई है।

ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता के बाद म्‍यांमा में हर वर्ष चार जनवरी को कुछ कैदियों को रिहा किया जाता है।

Related posts

Leave a Comment