राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में आज से गर्मी और बढने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि भारत के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में आज गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में गुजरात, कोंकण, सौराष्ट्र और कच्छ में भीषण गर्मी का भी अनुमान व्यक्त किया है। 18 और 19 मई को दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगये क्षेत्र और ओडिशा में भी इसी तरह की संभावना है।
इस बीच, दिल्ली में दिन के समय तेज हवाओं के साथ-साथ भीषण गर्मी पडने की भी संभावना है।