मौसम विभाग ने मुंबई में आज तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। थाणे और रायगढ जिलों के लिए अत्यधिक तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मुंबई में कल भारी बारिश के कारण कुछ निचले इलाकों में जल जमाव हुआ और लोगों को मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। मुंबई को पेयजल देने वाला मोडक सागर तालाब भी कल पूरी तरह से भरकर बहने लगा। ठाणे और पालघर में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सभी स्कूल और कॉलेजेज को आज भी बंद रखा गया है।
