मौसम विभाग ने चक्रवात असानी के आंध्र प्रदेश तट की ओर पहुंचने को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। गुंटूर कृष्णा, पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी और विशाखापत्तनम जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। चक्रवात के आज शाम काकीनाडा और विशाखापत्तनम के बीच तट पर किसी भी स्थान से गुजरने की आशंका है।
मौसम विभाग ने मछुआरों को बृहस्पतिवार तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।
रल में कल शाम हुई भारी वर्षा के कारण, त्रिशूर पूरम समारोह में आज तड़के तीन बजे होने वाला मुख्य आकर्षण आतिशबाजी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। अब यह कार्यक्रम आज शाम सात बजे होगा।