मुम्‍बई की एक विशेष अदालत ने अनिल देशमुख को धन शोधन मामले में चौदह दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा

मुम्‍बई की एक विशेष अदालत ने अनिल देशमुख को धन शोधन मामले में चौदह दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजा

मुम्‍बई की एक विशेष अदालत ने महाराष्‍ट्र के पूर्व गृह मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता अनिल देशमुख को धन शोधन मामले में चौदह दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय ने और नौ दिन की हिरासत मांगी थी, लेकिन अदालत ने जांच एजेंसी की दलील खारिज कर दी और देशमुख को न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रवर्तन निदेशालय ने बारह घंटे की पूछताछ के बाद अनिल देशमुख को सोमवार रात गिरफ्तार किया था। मंगलवार को एक अदालत ने उन्‍हें छह नवंबर तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेजा था। कल यह अवधि समाप्‍त होने पर उन्‍हें विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया।

पूर्व पुलिस आयुक्‍त परमबीर सिंह द्वारा अनिल देशमुख पर एक सौ करोड़ रुपये की रिश्‍वत मांगने के आरोप के सिलसिले में केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो ने 21 अप्रैल को राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता के खिलाफ भ्रष्टाचार और अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोपों में एफ.आई.आर. दर्ज की थी। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी देशमुख और उनके सहयोगियों के खिलाफ जांच शुरू की।

Related posts

Leave a Comment