मुंबई की मजिस्ट्रेट अदालत ने सोमवार सुबह मुंबई-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलगाड़ी में चार लोगों की हत्या करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल – आरपीएफ कांस्टेबल चेतन सिंह को सात अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पश्चिम रेलवे के अनुसार कांस्टेबल चेतन कुमार ने अपने सहयोगी सहायक उप-निरीक्षक टीकाराम मीणा पर गोलियां चलाईं और तीन अन्य यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इनमें से दो की पहचान हो गई है, जबकि तीसरे की शिनाख्त जारी है। कांस्टेबल ने कथित तौर पर अपनी स्वचालित सर्विस राइफल से 12 राउंड फायरिंग की थी। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
मुंबई-जयपुर ट्रेन फायरिंग: RPF कांस्टेबल को 7 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा
