मिजोरम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी मधुप व्यास ने आज राज्यपाल हरि बाबू कमभमपति को विधानसभा चुनावों के 40 नव-निर्वाचित सदस्यों की सूची सौंपी। इस सूची में निर्वाचित सदस्यों के नाम, निर्वाचन क्षेत्र और पार्टी का नाम शामिल हैं। राज्यपाल ने शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारियों की सराहना की।
मिजोरम: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आज राज्यपाल को विधानसभा चुनावों के 40 नव-निर्वाचित सदस्यों की सूची सौंपी