मालदीव के विदेश मंत्री अब्‍दुल्‍ला शाहिद को संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 76वें सत्र का अध्‍यक्ष चुना गया

मालदीव के विदेश मंत्री अब्‍दुल्‍ला शाहिद को संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 76वें सत्र का अध्‍यक्ष चुना गया है। 193 सदस्‍यों की महासभा में कल हुए चुनाव में कुल पड़े 191 वोटों में से 143 अब्‍दुल्‍ला शाहिद के पक्ष में गये। अब्‍दुल्‍ला शाहिद अब सितम्‍बर में शुरू होने वाले 76वें सत्र की अध्‍यक्षता करेंगे।

विदेश मंत्री डॉक्‍टर एस. जयशंकरने मालदीव के विदेश मंत्री अब्‍दुल्‍ला शाहिद को अध्‍यक्ष चुने जाने पर बधाई दी है। ट्वीट संदेश में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि यह मालदीव और अब्‍दुल्‍ला शाहिद की उपलब्धियों काप्रमाण है। उन्‍होंने कहा कि भारत बहुपक्षवाद को मजबूत करने और संयुक्‍त राष्‍ट्र में वांछित सुधारों के लिए उनके साथ काम करने को उत्सुक है। संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारतके स्‍थायी मिशन ने भी अब्‍दुल्‍ला शाहिद को बधाई दी है।

Related posts

Leave a Comment