देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में 47.8 प्रतिशत उछलकर 3,877.8 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से भारी बिक्री और अनुकूल कीमतों के कारण कंपनी का लाभ बढ़ा है। वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में वाहन कंपनी का शुद्ध लाभ 2,623.6 करोड़ रुपये रहा था। मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को कहा, “कंपनी ने बीते वित्त वर्ष में 20 लाख वाहन बेचे, जो अबतक का सर्वाधिक है। कंपनी लगातार तीसरे वर्ष शीर्ष निर्यातक बनी रही। अब भारत से होने वाले कुल यात्री वाहन निर्यात में इसका योगदान 41.8 प्रतिशत है।”
Related posts
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली: केंद्र...