मानसून समय से छह दिन पहले पूरे देश में सक्रिय हुआ

मानसून समय से छह दिन पहले पूरे देश में सक्रिय हुआ

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून निर्धारित समय से छह दिन पहले ही देश के सभी भागों में पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि अब मॉनसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात और राजस्थान के शेष भागों की ओर बढ़ गया है। वर्ष 2003 से अब तक केवल पांच बार ऐसा हुआ है जब दो जुलाई से पहले मॉनसून पूरे देश में एक साथ पहुंचा है। अगले पांच दिनों में ओडिसा, गुजरात, कोंकण और गोआ में तेज वर्षा का अनुमान है।

केरल के कई भागों में तेज वर्षा जारी है। भारतीय मौसम विभाग ने आज इडुकी, त्रिशूर, कोझिकोड़, कन्नूर और कासरगोड़ जिलों में औरेंज अलर्ट जारी किया है। मल्लापुरम में भी कल अलर्ट की घोषणा रहेगी।

Related posts

Leave a Comment