महिला फुटबॉल फीफा विश्व कप आज से शुरू, ऑकलैण्‍ड में शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड का सामना नॉर्वे से होगा

फीफा महिला विश्‍व कप आज न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में शुरू हो रहा है। प्रतियोगिता का पहला मैच आज न्यूजीलैंड और नार्वे के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में, भारतीय समयानुसार दिन के साढे 12 बजे से, खेला जाएगा। इसके बाद सिडनी में ऑस्‍ट्रेलिया और आयरलैंड का मैच होगा।

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड संयुक्‍त रूप से महिला फुटबॉल विश्‍व कप की मेजबानी कर रहे हैं। प्रतियोगिता में मौजूदा चैंपियन अमरीका सहित 32 देश भाग ले रहे हैं। इन्‍हें आठ ग्रुपों में रखा गया है।

आयरलैंड के अलावा वियतनाम, जांबिया, हैती, मोरक्‍को, पनामा, फिलीपींस और पुर्तगाल पहली बार महिला विश्‍वकप में भागीदारी कर रहे हैं।

फाइनल मैच अगले महीने की बीस तारीख को सिडनी ओलंपिक स्टेडियम में खेला जाएगा।

Related posts

Leave a Comment