महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट में कल रात गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 19 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज की। गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बनाए।
जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 8 विकेट पर 180 रन ही बना पाई। आज नई दिल्ली में यूपी वॉरियर्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा। मैच शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा।