मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे महिला एक दिवसीय क्रिकेट के तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 283 रनों का लक्ष्य रखा है। जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 46 ओवर 3 गेंद में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
भारत की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने 82 रन यास्तिका भाटिया ने 49 रन और पूजा वस्त्राकर ने नाबाद 62 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर और जॉर्जिया वेयरहैम ने दो-दो विकेट लिए हैं।