महाराष्‍ट्र में राज्‍य विधान परिषद की दस सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान जारी

महाराष्‍ट्र में राज्‍य विधान परिषद की दस सीटों के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान जारी

महाराष्ट्र विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में 10 सीटों के लिए मतदान जारी है। इसके लिए 11 उम्मीदवार मैदान में है। अंतिम समाचार मिलने तक दो सौ 75 विधायक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर चुके थे। निर्वाचन आयोग के अनुसार मतदान चार बजे तक चलेगा। पांच बजे वोटों की गिनती शुरू होगी। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस गठबंधन ने दो-दो उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने पांच उम्मीदवारों को खडा किया है। जीत के लिए लगभग 26 वोटों की आवश्‍यकता होगी।

Related posts

Leave a Comment