महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में शीघ्र ही 122 नये खेल परिसर बनाए जाएंगे, ताकि देश में राज्य को स्पोर्टिंग पावरहाउस बनाकर राज्य का स्तर बढाया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाडियों को हरसंभव सुविधा और सहयोग प्रदान करेगी, ताकि वे न केवल राष्ट्रीय स्तर, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। मुख्यमंत्री महाराष्ट्र राज्य ओलिम्पिक खेलों का आधिकारिक रूप से उद्घाटन करने के बाद पुणे के बालेवाडी में शिव छत्रपति क्रीडा संकुल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिंदे ने यह भी कहा कि राज्य को गांव, जिला, तालूका और राज्य स्तर पर युवा खिलाडियों को विकसित करना है, जिससे अंतर्राष्ट्रीय श्रेणी के खिलाडी बनाए जा सकें। उन्होंने यह भी बताया कि विश्व के खेलों में खिलाडियों की प्रगति सुनिश्वित करने के लिए राज्य में प्रत्येक खिलाडी का समग्र डेटाबेस तैयार किया जा रहा है। महाराष्ट्र राज्य ओलिम्पिक के 39 खेलों में दस हजार खिलाडी और अधिकारी भाग ले रहे हैं। ये खेल 12 जनवरी तक राज्य भर में नौ स्थानों पर हो रहे हैं।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...