महाराष्ट्र के आतंक रोधी दस्ते ने नवी मुम्बई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

महाराष्ट्र के आतंक रोधी दस्ते ने नवी मुम्बई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

महाराष्ट्र के आतंक रोधी दस्ते – एटीएस ने नवी मुम्बई से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर पाकिस्तान स्थित खुफिया एजेंट से कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी साझा करने का आरोप है। आधिकारिक बयान के अनुसार एटीएस की नवी मुम्बई इकाई को पता चला है कि व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में आया था। उसने नवंबर 2021 से मई 2023 के बीच कई बार फेसबुक और व्हाट्सएप से कथित तौर पर खुफिया जानकारी साझा की थी। सोशल मीडिया मंच पर हुई बातचीत से सामने आया है कि आरोपी ने भारत में प्रतिबंधित क्षेत्रों की जानकारी दी थी।

Related posts

Leave a Comment