महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि सर्वदलीय बैठक में मराठा समुदाय को आरक्षण देने के बारे में सहमति बन गई है। इसके लिए किसी अन्य समुदाय का आरक्षण कम नहीं किया जाएगा। सर्वदलीय बैठक कल मुंबई के सहयाद्रि सरकारी गेस्ट हाउस में हुई। मुख्यमंत्री ने कहा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा रद्द किया गया आरक्षण बहाल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जस्टिस शिंदे समिति मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग पर काम कर रही है। राज्य सरकार को कानूनी रूप से इसे लागू करने के लिए कुछ समय चाहिए। श्री शिंदे ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दायर मामले वापस लेने का भी फैसला किया गया है।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...