मध्‍य प्रदेश में सत्‍ताधारी बीजेपी को शहरी स्‍थानीय निकाय चुनावों में भारी सफलता मिली

मध्‍य प्रदेश में सत्‍ताधारी भारतीय जनता पार्टी को शहरी स्‍थानीय निकाय चुनावों में भारी सफलता मिली है। कुल 16 नगर निगमों में से सत्‍ताधारी भारतीय जनता पार्टी को 9 निगमों में सफलता मिली है।

मध्‍य प्रदेश में करीब 50 दिन चले पंचायती और नगरीय निकाय चुनावों के बाद अब स्थिति साफ़ हो गयी है। कुल 16 नगर निगमों में से सत्तारूढ़ भाजपा ने 9 पर जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस 5 नगर निगम में अपने महापौर बनाने में कामयाब रही है। एक महापौर आम आदमी पार्टी के खाते में और एक पर भाजपा के बागी प्रत्याशी को जीत मिली है। सबसे अच्छी बात यह है कि 16 में से 9 नगर निगमों में कमान महिलाओं के हाथों में होगी। भाजपा को करीब 85 फीसदी से ज्यादा नगर पालिकाओं में भी जीत मिली है, जबकि कांग्रेस के हिस्से में महज 13 फीसदी नगर पालिकाएं आई हैं। इन चुनावों में आम आदमी पार्टी और औवेसी की पार्टी भी अपना खाता खोलने में कामयाब रही हैं।

Related posts

Leave a Comment