मणिपुर में सुरक्षाबलों ने NH-2 इम्‍फाल-दीमापुर सड़क पर आवागमन बहाल कर दिया

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने NH-2 इम्‍फाल-दीमापुर सड़क पर आवागमन बहाल कर दिया

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने राष्‍ट्रीय राजमार्ग-2 इम्‍फाल-दीमापुर सड़क पर आवागमन बहाल कर दिया है। इस राजमार्ग पर अब कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच आवश्‍यक वस्‍तुओं की आवाजाही सुनिश्चित हो सकेगी। यह राजमार्ग राज्‍य में हिंसा भड़कने के बाद कांगपोकपी क्षेत्रों पर बाधित हो गया था।

इस बीच, पश्चिमी इम्‍फाल जिले की पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के एक संयुक्‍त दल ने इस जिले में आज दो स्‍थानों पर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले चौबीस घंटों के दौरान सुरक्षा बलों ने पूर्वी इम्‍फाल के जिलों से पांच हथियार बरामद किए हैं। अब तक विभिन्‍न तरह के कुल एक हजार एक सौ हथियार बरामद किए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment