मणिपुर में भू-स्‍खलन की घटना में मरने वालों की संख्‍या बढकर 42 हुई, राहत और बचाव अभियान जारी

मणिपुर के नोनी जिले में भूस्‍खलन की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। कल दो साल के बच्चे सहित आठ और शव मलबे से निकाले गए। इस बीच, केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. सुभाष सरकार ने दुर्घटनास्‍थल का दौरा कर राहत और बचाव कार्यो का जायजा लिया। डॉक्‍टर सुभाष ने कहा कि केन्‍द्र सरकार इस दुर्घटना पर गंभीरता से नज़र रख रही है और बचाव कार्यो में हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है। उन्‍होंने सभी घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की। मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन. बिरेन सिंह सहित अन्‍य कई मंत्रियों ने स्‍थल का दौरा किया। इस बीच, मणिपुर के मुख्‍यमंत्री एन. बिरेन सिंह ने कल इम्‍फाल में असम राइफल्‍स सैन्‍य अस्‍पताल का दौरा किया। उन्‍होंने घायलों को पचास-पचास हजार रुपये की अनुग्रह राशि भी प्रदान की।

Related posts

Leave a Comment