मणिपुर के नोनी जिले में भूस्खलन के कारण दबे लोगों के पार्थिव शरीर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी

मणिपुर के नोनी जिले में भूस्‍खलन में दबे शवों को निकालने के लिए राज्‍य और राष्‍ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। राज्‍य सरकार के अधिकारी बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। कल रात हुए भूस्‍खलन में नोनी जिले के टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर के कई लोग मलबे में दब गये।

इस बीच जिला प्रशासन ने आसपास के ग्रामीणों को जल्‍द से जल्‍द इस स्‍थान को खाली करने का निर्देश दिया है।

गृहमंत्री अमित शाह ने आज मणिपुर में टुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुए भूस्खलन की घटना के सिलसिले में राज्य के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की। ट्वीट संदेश में श्री शाह ने कहा कि बचाव कार्य जोरों पर हैं और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और दो और टीमें वहां पहुंचने वाली हैं।

Related posts

Leave a Comment