भूटान के संसदीय चुनावों में पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे की पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी- पीडीपी ने अधिकतर सीटें जीत ली हैं और नई सरकार गठित करने जा रही है। भूटान ब्रॉडकास्टिंग सर्विस ने खबर दी है कि सत्ता में वापसी के लिए 47 नेशनल असेम्बली की सीटों में से पीडीपी ने 30 सीटें जीती हैं। वहीं भूटान तेंद्रेल पार्टी ने 17 सीटों पर जीत दर्ज की है। 58 वर्षीय शेरिंग तोबगे दूसरी बार प्रधानमंत्री बन सकते हैं।
भूटान में पूर्व प्रधानमंत्री शेयरिंग तॉबगे की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने संसदीय चुनाव जीत लिया, पीएम मोदी ने जीत पर तॉबगे को बधाई दी
