भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

भूटान नरेश जिग्‍मे खेसर नामग्‍याल वांग्‍चुक ने आज नई दिल्‍ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी से मुलाकात की। भारत और भूटान के बीच परस्‍पर सदभाव और विश्‍वास पर आधारित मजबूत संबंध हैं। दोनों देशों के बीच यह संबंध उच्‍च स्‍तरीय सरकारी दौरों और वार्ताओं के कारण बने हुए हैं। भारत, भूटान का सबसे बडा व्‍यापार भागीदार है। वर्ष 2018 में दोनों देशों के बीच नौ हजार करोड रूपये से अधिक का व्‍यापार हुआ था।

Related posts

Leave a Comment