भारतीय सिविल लेखा सेवा के 2018 से 2021 बैच के अधिकारियों ने आज राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

भारतीय सिविल लेखा सेवा के 2018 से 2021 बैच के अधिकारियों ने आज राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

भारतीय सिविल लेखा सेवा के 2018 से 2021 बैच के अधिकारियों ने आज राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि वे देश के वित्‍तीय प्रशासन में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। उन्‍होंने कहा कि युवा सिविल सेवकों से लोक प्रशासन में उत्‍कृष्‍टता का प्रदर्शन करने के साथ संविधान के मूल्‍यों को बनाए रखने की आशा की जाती है। राष्‍ट्रपति ने कहा कि उनकी नियुक्ति जिस संगठन या विभाग में की जाए उन्‍हें अपने कर्तव्‍य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्‍होंने लोक सेवकों को लोक कल्‍याण और देश के समावेशी विकास के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया।

राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारतीय सिविल लेखा सेवा की लेखा प्रकियाओं और लेखा रिपोर्ट ने सरकार की वित्‍तीय जवाबदेही को सुनिश्चित करने के साथ लोक प्रशासन में पारदर्शिता लाई है।

Related posts

Leave a Comment