विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने कहा है कि भारतीय समाज में मंदिरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डॉक्टर जयशंकर ने वाराणसी में भारतीय समाज में मंदिरों की भूमिका पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर भारतीय संस्कृति और इतिहास के संरक्षक हैं। ये मंदिर कला और शिल्प को प्रोत्साहन देने वाले और ज्ञान के केन्द्र हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की सांस्कृतिक कूटनीति पूरे विश्व के लाभ के लिए हमारी समृद्ध परंपराओं को सृजित, पुन:निर्मित और फिर से शुरू करने की है।
भारतीय समाज में मंदिरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है: विदेश मंत्री