भारतीय नौसेना कमांडो द्वारा अपहृत जहाज पर सवार सभी भारतीयों को बचाया गया। लाइबेरिया का ध्वज लगे जलपोत का सोमालिया के तट के निकट अपहरण कर लिया गया था। इसमें चालक दल के 15 सदस्य भारतीय थे।
भारतीय नौसेना हरकत में आ गई है और स्थिति की निगरानी तथा चालक दल की सुरक्षा के लिए युद्धपोत आई एन एस चेन्नई को तैनात कर दिया।