केंद्रीय जहाजरानी, बंदरगाह और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि एक जिम्मेदार वैश्विक देश के रूप में भारत समुद्री क्षेत्र में स्थायी और स्वच्छ ऊर्जा के लिए प्रतिबद्ध है। कोच्चि में हरित नौवहन पर एक कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि समुद्री उद्योग तेजी से हरित और टिकाऊ ईंधन की ओर बढ़ रहा है। सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन इसके लिए महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने कोचीन शिपयार्ड द्वारा एक सौ यात्रियों के लिए स्वदेशी हाइड्रोजन ईंधन सेल पोत बनाने के लिए आंशिक वित्त पोषण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इससे भारत के नौवहन परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
Related posts
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को संचालित करने वाली प्रमुख संस्था ICC एक बार फिर चर्चा में है। इसके फैसलों और गतिविधियों पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों की नजर बनी हुई है।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया में...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...