भारत, श्रीलंका और मालदीव के तटरक्षक जहाज माले में आयोजित त्रिपक्षीय दोस्‍ती अभ्‍यास में भाग ले रहे हैं

भारत, श्रीलंका और मालदीव के तटरक्षक जहाज माले में आयोजित त्रिपक्षीय दोस्‍ती अभ्‍यास में भाग ले रहे हैं

भारत, श्रीलंका और मालदीव के तटरक्षक जहाज माले में आयोजित त्रिपक्षीय दोस्‍ती अभ्‍यास में भाग ले रहे हैं। इस अभ्‍यास का 16वां संस्‍करण 22 से 25 फरवरी तक चलेगा। समुद्री क्षेत्र में बढती चुनौतियों के समाधान के मद्देनजर इस वर्ष बांग्‍लादेश पर्यवेक्षक के रूप में भाग ले रहा है।

भारत की ओर से इस द्विवार्षिक अभ्यास में आईसीजीएस समर्थ, आईसीजीएस अभिनव और आईसीजी डोर्नियर माले पहुंचे हैं। श्रीलंका की ओर से एसएलएनएस समुद्र अभ्‍यास में शामिल है। भारतीय तटरक्षक बल के अपर महानिदेशक एस परमेश इस अभ्‍यास के लिए माले में हैं।

भारतीय तटरक्षक बल के जहाज इस दौरान विभिन्‍न गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं और श्रीलंका तटरक्षक बल तथा मालदीव नेशनल डिफेंस फोर्स के साथ संयुक्‍त समुद्री अभ्‍यास कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment