मालदीव में भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच हुए त्रिपक्षीय अभ्यास दोस्ती के सफलतापूर्वक समापन के बाद भारतीय तटरक्षक जहाज समर्थ और अभिनव श्रीलंका के गाले बंदरगाह पहुंच गए हैं। यहां यह जहाज श्रीलंका के तटरक्षकों के लिए कई प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेंगे। ये जहाज 2 मार्च को कोलंबो पहुंचेंगे।
भारत, श्रीलंका और मालदीव के बीच हुए त्रिपक्षीय अभ्यास दोस्ती के समापन के बाद भारतीय तटरक्षक जहाज श्रीलंका के गाले बंदरगाह पहुंचे