भारत विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2025 में 134 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा

भारत विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री 2025 में 134 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा

भारत ने दिल्‍ली में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रॉ-प्री 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 45 स्वर्ण, 40 रजत और 49 कांस्य सहित कुल 134 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। भारतीय एथलीट्स ने ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में असाधारण प्रदर्शन किया।

पुरुष शॉटपुट में भारत ने सभी पदक अपने नाम किए। भारत के सागर ने 11 दशमलव चार-सात मीटर तक गोला फेंक कर स्‍वर्ण पदक जीता। वहीं जंका सिंह ने रजत और बालाजी राजेन्‍द्रन ने कांस्‍य पदक हासिल किया। पुरुषों की 200 मीटर दौड में भारत के विनय ने रजत और अभिषेक बाबा साहिब जाधव ने कांस्‍य पदक जीता। महिलाओं की 200 मीटर स्पर्धा में भारत की प्रीति पाल ने कांस्य पदक जीता।

Related posts

Leave a Comment