भारत-ब्रिटेन टू प्‍लस टू विदेश और रक्षा संवाद नई दिल्‍ली में संपन्न हुई

भारत-ब्रिटेन टू प्‍लस टू विदेश और रक्षा संवाद आज नई दिल्‍ली में संपन्‍न हुआ। दोनों पक्षो ने व्‍यापार, निवेश, रक्षा, उभरती टैक्‍नॉलोजी, नागरिक विमानन, स्‍वास्‍थ्‍य, ऊर्जा, संस्‍कृति के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और लोगों के बीच संपर्क मजबूत करने की संभावना पर चर्चा की।

टू प्लस टू संवाद भारत-ब्रिटेन विस्तृत कूटनीतिक सहभागिता के सभी पक्षों की समीक्षा और विचार-विमर्श करने का माध्यम है। विदेश मंत्रालय के अनुसार दोनों देशों ने नियमित रूप से होने वाली उच्‍च स्‍तरीय बातचीत पर संतोष प्रकट किया। दोनों पक्षों के बीच आतंकवाद और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में भी सहयोग बढाने की संभावनाओं पर बातचीत की।

Related posts

Leave a Comment