भारत ने डिएगो गार्सिया सहित चागोस द्वीपसमूह को फिर से मॉरीशस के पूर्ण नियंत्रण में सौंपे जाने का स्वागत किया

भारत ने डिएगो गार्सिया सहित चागोस द्वीपसमूह को फिर से मॉरीशस के पूर्ण नियंत्रण में सौंपे जाने का स्वागत किया है। इस संबंध में ब्रिटेन और मॉरीशस के बीच पिछले वर्ष अक्टूबर में सहमति बनी थी।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस संधि से लंबे समय से चला आ रहा चागोस विवाद समाप्त हो गया है और मॉरीशस को औपनिवेशिक शासन से मुक्त करने की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह एक बड़ी सफलता है और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप भी है। भारत, चागोस द्वीपसमूह पर मॉरीशस के दावे का लगातार समर्थन करता रहा है।

Related posts

Leave a Comment