भारत ने एशियाई खेलों में देश के कुछ खिलाडियों के लिए चीन की रूकावट पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है। कुछ भारतीय खिलाडियों को एशियाई खेलों में प्रवेश से इंकार पर मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत निवास या जातीयता के आधार पर अपने नागरिकों के साथ किसी भी तरह के भेदभाव को सख्ती से खारिज करता है। उन्होंने दोहराया कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि पता चला है कि चीन के अधिकारियों ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ खिलाड़ियों के साथ भेदभाव किया और उन्हें खेलों में भाग लेने की मान्यता और प्रवेश देने से मना कर दिया। श्री बागची ने कहा कि चीन की यह कार्रवाई एशियाई खेलों की भावना का उल्लंघन है। खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इसके विरोध में चीन जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है।
Related posts
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा...
पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 22 रन की जीत दर्ज की। मुकाबले में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन ने मैच का रुख तय किया।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले...