भारत चीन को पीछे छोड़ते हुए श्रीलंका का सबसे बड़ा द्विपक्षीय ऋणदाता बनकर उभरा है

भारत चीन को पीछे छोड़ते हुए श्रीलंका का सबसे बड़ा द्विपक्षीय ऋणदाता बनकर उभरा है

भारत श्रीलंका का सबसे बडा द्विपक्षीय ऋणदाता बन गया है। इस मामले में उसने चीन को पीछे छोड़ दिया है। भारत ने 2022 के चार महीनों में श्रीलंका को 96 करोड 80 लाख अमरीकी डॉलर का ऋण दिया है। 2017-2021 के दौरान पिछले पांच वर्षों से चीन श्रीलंका का सबसे बडा द्विपक्षीय ऋणदाता था।

संयुक्‍त राष्‍ट्र ने भारत की स्‍थायी प्रतिनिधि रूचिरा कम्बोज ने कहा कि भारत ने श्रीलंका को करीब चार अरब डॉलर खाद्य और वित्‍तीय सहायता के रूप में प्रदान किये हैं। पिछले म‍हीने की 22 तारीख को भारत ने संकटग्रस्‍त श्रीलंका को 21 हजार टन उर्वरक भेजे थे। श्रीलंका इन दिनों गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

Related posts

Leave a Comment