भारत के अनुभवी निशानेबाज मैराज अहमद खान और गनीमत सेखों ने मिस्र के काहिरा में आईएसएसएफ विश्व कप निशानेबाजी में स्कीट मिक्स्ड टीम वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर भारत को अच्छी शुरूआत दिलाई है।
भारतीय जोड़ी ने फाइनल में मैक्सिको के लुइस राउल गैलार्डो ओलिवरोस और गैब्रिएला रोड्रिगेज को 6-0 से हराया। इटली की दो बार की विश्व चैम्पियनशिप सिमोना स्कोशेट्टी और रियो ओलंपिक चैंपियन गेब्रियल रॉसेटी की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता है। पांचवां आईएसएसएफ (ISSF) पदक जीतने वाले मैराज ने 30-टीमों के क्वालीफिकेशन राउंड में 75 में से 74 अंक के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने मिलकर 150 में से 143 अंक का स्कोर हासिल किया, और शूटआफ में मैक्सिको को 4-3 से हराकर शीर्ष पर रहकर फाइनल में पहुंचे। निर्णायक दौर में मैराज ने 2-0 की बढत दिलाई। दूसरी सीरिज में भी उन्होंने परफेक्ट 4 का स्कोर किया। आखिरी सीरिज में मैराज दो निशाने चूक गए थे और गनेमत सेखों का एक निशाना चूका, जबकि मैक्सिको की जोड़ी के चारों निशाने चूक गए। इसके साथ ही भारत ने 4-0 से ड्रॉ किया।