फ्रांस में ओरलियंस मास्टर्स बैडमिंटन के पुरूष सिंगल्स में भारत के मिथुन मंजूनाथ को रजत पदक मिला है। फाइनल में मंजूनाथ को फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव ने 21-11, 21-19 से पराजित किया।
टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त बी साईं प्रणीथ को प्री-क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। महिला डबल्स में अश्विनी भट्ट और शिखा गौतम की जोड़ी सेमीफाइनल तक पहुंची थी।