भारत और श्रीलंका ने कोलंबो में हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली परियोजना से जुड़े एक समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और श्रीलंका ने कोलंबो में हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली परियोजना से जुड़े एक समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत और श्रीलंका ने कोलंबो में हाइब्रिड नवीकरणीय ऊर्जा प्रणाली परियोजना से जुड़े एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता भारत सरकार, श्रीलंका सस्टेनेबल एनर्जी अथॉरिटी और एक निजी कंपनी के बीच हुआ। यह परियोजना जाफना के पास तीन द्वीपों डेल्फ़्ट, नैनातिवु और अनालाईतिवु पर केंद्रित होगी। श्रीलंका के ये द्वीप फिलहाल ऊर्जा ग्रिड से जुड़े नहीं हैं और यह परियोजना इन द्वीपों को सौर और पवन ऊर्जा उपलब्‍ध कराएगी। यह समझौता श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय ऊर्जा संबंधों और मानव केंद्रित विकास के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Related posts

Leave a Comment