भारत और यूरोपीय संघ के बीच कल नई दिल्ली में तीसरी उच्च स्तरीय वार्ता हुई। बैठक के दौरान, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और यूरोपीय आयोग के उपाध्यक्ष वालदिस डोमब्रोवस्किस ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच जारी तीन महत्वपूर्ण समझौतों की प्रगति की समीक्षा की। इन समझौतों में, भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता, निवेश संरक्षण समझौता और भौगोलिक संकेतक समझौता शामिल हैं। दोनों पक्षों ने इन समझौतों पर हुई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद के अंतर्गत बाजार में पहुंच बनाने से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही विश्व व्यापार संगठन के मंत्री समूह की 13वीं बैठक से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। ये बैठक अगले वर्ष फरवरी में अबूधाबी में आयोजित होगी।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...