भारत और इजराइल ने एक-दूसरे के कोविड टीकाकरण प्रमाण पत्र को मान्यता देने पर सहमति व्यक्त की है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने इस्राइल के विदेश मंत्री यायर लपिद के साथ कल हुई वार्ता के बाद यह घोषणा की। डॉ. जयशंकर तीन दिन की इजराइल यात्रा पर हैं। उन्होंने इजराइल के सरकारी अधिकारियों, व्यापार प्रमुखों और भारतीय यहूदी समुदाय के साथ बैठकें कीं। इजराइल के विदेश मंत्री के साथ वार्ता के बाद डॉ. जयशंकर ने बताया कि उनकी क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच अगले महीने मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता बहाल करने पर भी चर्चा हुई।
Related posts
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट...
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो...
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...