भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-ट्वेंटी क्रिकेट की तीन मैचों की श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
भारत ने इस मैच में दो-शून्य की अजेय बढ़त बना चुका है। इंदौर में हुए दूसरे मैच में भारत ने अफगानिस्तान को छह विकेट से जबकि मोहाली में पहले मैच में छह विकेट से हराया था।