भारत और संयुक्त अरब अमारात ने आतंकवादी और चरमपंथी ताकतों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय समुदाय के एक साथ खड़े होने के महत्व पर जोर दिया। दोनों देश इस बात पर भी सहमत हुए हैं कि विश्व में आतंकवाद और उग्रवाद के लिए कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने भारत-संयुक्त अरब अमारात व्यापक सामरिक साझेदारी के अंतर्गत कई क्षेत्रों में आपसी सहयोग में निरंतर प्रगति का भी मूल्यांकन किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड महामारी के दौरान भारतीय समुदाय के लिए अमारात के सहयोग की सराहना की। उन्होंने पहली अक्टूबर से दुबई में होने वाले एक्सपो के लिए भी शुभकामनाएं दीं।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...