भारत आज से वासेनार समझौते के पूर्ण सत्र का अध्‍यक्ष बन गया; इस समझौते में 42 देश शामिल

भारत आज से वासेनार समझौते के पूर्ण सत्र का अध्‍यक्ष बन गया; इस समझौते में 42 देश शामिल

भारत आज से वासेनार समझौते के पूर्ण सत्र का अध्‍यक्ष बन गया है। इस समझौते में 42 देश शामिल हैं। यह समझौता निर्यात को नियंत्रित करने वाली एक स्‍वैच्‍छिक व्‍यवस्‍था है जिसमें पारंपरिक हथियारों और दोहरे उपयोग वाली वस्‍तुओं के हस्‍तांतरण पर नजर रखी जाती है। इस समझौते का 26वां वार्षिक पूर्ण सत्र पिछले वर्ष 30 नवम्‍बर और एक दिसम्‍बर को ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में आयोजित किया गया था जिसमें आयरलैंड के राजदूत ने भारत के राजदूत जयदीप मजुमदार को अध्‍यक्षता सौंपी थी। मजुमदार विएना में संयुक्‍त राष्‍ट्र और अंतर्राष्‍ट्रीय संगठनों में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि हैं।

भारत वासेनार समझौते में दिसम्‍बर 2017 में 42वें सदस्‍य देश के रूप में शामिल हुआ था। वासेनार समझौते के पूर्ण – सत्र में सहमति के आधार पर मुख्‍य निर्णय लिए जाते हैं।

Related posts

Leave a Comment