भारत G20 के अध्‍यक्ष के रूप में संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में स्‍थायी मिशन गोलमेज की मेजबानी करेगा

भारत G20 के अध्‍यक्ष के रूप में संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में स्‍थायी मिशन गोलमेज की मेजबानी करेगा

भारत इस वर्ष न्‍यूयार्क में आयोजित होने वाले सतत् विकास लक्ष्‍य शिखर सम्‍मेलन से पहले जी-20 के अध्‍यक्ष के रूप में संयुक्‍त राष्‍ट्र मुख्‍यालय में स्‍थायी मिशन गोलमेज की मेजबानी करेगा। इस कार्यक्रम के दौरान भारत अपनी विकास गाथा और उपलब्धियों के अलावा वैश्‍विक दक्षिण के संभावित लाभ को हासिल करने के लक्ष्‍यों पर भी ध्‍यान केन्द्रित करेगा। इस महीने की 23 तारीख को गांधीवाद न्‍यासधारिता शीर्षक से गोलमेज सम्‍मेलन में सतत् जीवनशैली और स्‍थायी गति पर एक पैनल चर्चा आयोजित की जायेगी। आगामी कुछ महीनों में कई गोलमेज सम्‍मेलन होंगें।

Related posts

Leave a Comment