भाजपा नेता एन. बीरेन सिंह ने दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एन.बीरेन सिंह को मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। शपथ ग्रहण समारोह इम्फाल के राजभवन में आयोजित किया गया और मणिपुर के राज्यपाल ला. गणेशन ने उन्हें शपथ दिलाई।
पांच अन्य विधायकों ने भी आज कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इनमें भाजपा के विधायक बिस्वजीत, वाई. खेमचंद, नेमचा किपजेन, और के. विंदास तथा नागा पीपुल्स फ्रंट के एक विधायक- अवांगबो न्यूमेल शामिल हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।